चांदगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान को लगाया 56 भोग

( रमेश चंद्र डाड)

आकोला|स्मार्ट हलचल|कस्बे के चांदगढ़ गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान मंगलवार रात्रि भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर कथा का श्रवण किया।कथा वाचन कथावाचक प्रखर जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। कथा का आयोजन प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भागवत कथा का आनंद ले रहे हैं। 56 भोग के अवसर पर धार्मिक माहौल भक्तिमय नजर आया।