श्रीनिवास बने राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के आंध्र प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष

 

विशाखापट्टनम निवासी श्रीनिवास को मिली अहम जिम्मेदारी, संगठन विस्तार और समाज को जागरूक करने पर रहेगा जोर

विशाखापट्टनम।स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच, नई दिल्ली ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। विशाखापट्टनम निवासी श्रीनिवास को आंध्र प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री यशवंत सिंह दरबार के निर्देशन में राष्ट्रीय महासचिव राकेश मीणा, वरिष्ठ पत्रकार ने श्रीनिवास की नियुक्ति की।

राष्ट्रीय नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि श्रीनिवास आंध्र प्रदेश में मंच की गतिविधियों को मजबूत करने के साथ आदिवासी समाज को संगठित, शिक्षित और जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वे समाज के संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत सिंह दरबार एवं राष्ट्रीय महासचिव राकेश मीणा ने श्रीनिवास को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच को नई मजबूती मिलेगी और समाजहित के कार्यों को गति मिलेगी।