इटावा में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने सम्मान के साथ दी भावभीनी विदाई

(सुघर सिंह सैफई)

इटावा।स्मार्ट हलचल|पुलिस विभाग में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बुधवार को पुलिस विभाग की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह, घड़ी, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) रामकुमार व्यास, नियुक्ति थाना पछायगांव, उपनिरीक्षक भगवान सिंह, थाना भरथना, उपनिरीक्षक तेज सिंह, थाना चौबिया तथा उपनिरीक्षक (सशस्त्र पुलिस) पुत्तन सिंह और जितेन्द्र सिंह, दोनों पुलिस लाइन इटावा शामिल रहे।
विदाई समारोह में एसएसपी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की विभाग में दी गई सेवाओं को स्मरण करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर विभाग की ओर से यथासंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन/जसवंतनगर आयुषी सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।