क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजेश की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ, अधिवेशन की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों ने की चर्चा
चित्तौड़गढ़, 13 नवम्बर। स्मार्ट हलचल|भारतीय मजदूर संघ के प्रस्तावित प्रदेश अधिवेशन की तैयारियों के तहत 12 नवम्बर को अधिवेशन कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजेश की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में हरिमोहन शर्मा, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री, मुकेश सोलंकी, प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ, विकास तिवारी, कोषाध्यक्ष, अमर सिंह सांखला, अधिवेशन संयोजक, सुरेश चंद्र शर्मा, अधिवेशन सहसंयोजक, रतनलाल शर्मा, अध्यक्ष सीमेंट महासंघ, जिलाध्यक्ष मोनिका, जिला महामंत्री सागरमल टांक, बांसवाड़ा संभाग सह संगठन मंत्री सीताराम जाट तथा जयपुर से कैलाश शर्मा सहित व्यवस्था प्रमुख, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश अधिवेशन सहसंयोजक रतनलाल शर्मा ने बताया कि कार्यालय उद्घाटन के बाद परिचय एवं संगठनात्मक चर्चा के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अधिवेशन के सफल आयोजन को लेकर मार्गदर्शन दिया। इसके बाद शीर्ष मंडल ने आवास स्थल और अधिवेशन स्थल का अवलोकन कर व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान बलदेव मोड, शिवशंकर व्यास, प्रकाश जाट, करुणेश बंसल, प्रेम बाबू शर्मा, प्रेमशंकर पाराशर, नंदकिशोर पारीक, सत्यनारायण माली, लक्ष्मीकांत सुखवाल, सत्यनारायण बातरा और मीडिया प्रभारी जोगेंद्र सिंह होड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।