Homeभीलवाड़ाराज्य सरकार की मंशानुरूप मांडलगढ़ नगरपालिका प्रशासन ने किया विभिन्न स्थानों पर...

राज्य सरकार की मंशानुरूप मांडलगढ़ नगरपालिका प्रशासन ने किया विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण


राज्य सरकार की मंशानुरूप मांडलगढ़ नगरपालिका प्रशासन ने किया विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण

मांडलगढ़। स्मार्ट हलचल/नगर पालिका क्षेत्र हरा भरा रहे व पर्यावरण स्वस्छ रहे राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरपालिका प्रशासन द्वारा नगर के दुर्ग,श्री परमहंस आश्रम, व्यायामशाला आदि सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न किस्म के छायादार पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा की शपथ ली गई। उक्त आयोजन मांडलगढ़ विधायक गोपाल लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विधायक शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो से क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण को शुद्ध रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी छैलकंवर ने आमजन से आहवान किया कि निरन्तर दूषित व असंतुलित हो रहे पर्यावरण को अधिकाधिक पौधे लगाकर ही संतुलित किया जा सकता है। पालिकाध्यक्ष संजय डांगी,नगर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन ब्रमभट्ट, पूर्व मंडी अध्यक्ष रतनलाल खटीक,पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद ओस्तवाल, विधायक प्रतिनिधि मनोज सनाढय,पार्षद अनिता सुराणा, भंवरलाल सोनी,युवा नेता मुकेश व्यास,अनिल पारीक,नीलकमल पटवा,राकेश ओस्तवाल,घनश्याम दरोगा,घनश्याम सोनी,परमहंस आश्रम व व्यायशाला उस्ताद जमनालाल दरोगा सहित नगर भाजपा मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियो द्वारा आज रविवार को पोधारोपण कार्य किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES