आशीषपाल पदावत बने कांग्रेस खनन प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष: औद्योगिक संगठनों और कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन

अनिल कुमार

पीसीसी चीफ डोटासरा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने संगठन का विस्तार करते हुए ब्यावर के सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं ब्यावर लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष आशीषपाल पदावत को ‘खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ’ का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पूरे प्रदेश के औद्योगिक और राजनीतिक क्षेत्रों में खुशी की लहर है।

*संगठन को मिलेगी मजबूती:*
ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने इस नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए कहा कि पदावत का अनुभव संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। वहीं, नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष आशीषपाल पदावत ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश के खनन उद्योगों की समस्याओं को दूर करना और मजदूरों के हितों की रक्षा करना होगी।

*भव्य अभिनंदन:*
नियुक्ति की खबर मिलते ही रीको इंडस्ट्रियल एरिया में जश्न शुरू हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पदावत का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इस दौरान ब्यावर लघु उद्योग संघ, अग्रवाल समाज, ब्राह्मण समाज और अजमेर जिला खनिज उद्योग संघ सहित दर्जनों संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।