सरकारी स्कूल के 200 विद्यार्थियों को बांटी स्टेशनरी, चार कक्षा-कक्ष भी बनवा चुका है राउंड टेबल 358

सरकारी स्कूल के 200 विद्यार्थियों को बांटी स्टेशनरी, चार कक्षा-कक्ष भी बनवा चुका है राउंड टेबल 358

शैक्षणिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में संस्था की पहल, विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए किया प्रोत्साहित

कोटा। स्मार्ट हलचल।सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कोटा सिटी राउंड टेबल 358 (KCRT 358) की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संस्था ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बोराबास में 200 विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित भी किया गया।
केसीआरटी—358 के अध्यक्ष रोहित जैन ने बताया कि संस्था का इस वर्ष मुख्य फोकस शहर और आसपास के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की आवश्यकता के अनुरूप शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर है। शिक्षा के साथ स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर और विद्यार्थियों की दैनिक शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। रमन भाटिया ने कहा कि संस्था की ओर से इसी विद्यालय में पूर्व में चार कक्षा-कक्षों का निर्माण भी कराया जा चुका है। स्टेशनरी वितरण से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध होने से उनकी शैक्षणिक गतिविधियों को सहयोग मिलता है।
कार्यक्रम में केसीआरटी—358 के सचिव रमन भाटिया सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।