Homeस्मार्ट हलचलन्याय की जीत: 4 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी...

न्याय की जीत: 4 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी सलीम कुरैशी को सख्त सजा

आरोपी को 7 साल कठोर कारावास की सजा व 40 हजार के आर्थिक दंड से दंडित।

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चन्देरिया थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पोक्सो कोर्ट ने आरोपी को अधिकतम 7 वर्ष के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। वहीं आरोपी पर 40 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। चार्जशीट पेश करने के पश्चात केस ऑफिसर स्किम में चयनित प्रकरण में एक माह 8 दिन में आरोपी को सजा दिलवाई गई।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 18 फरवरी को कस्बा चन्देरिया मे नाबालिग 4 वर्षीय बालिका के साथ युवक द्वारा छेडछाड व दुष्कर्म का प्रयास करने की घटना को लेकर पिडित पक्ष द्वारा थाना चन्देरिया पर रिपोर्ट पेश करने पर दिनांक 19 फरवरी 2025 को प्रकरण पंजिबद्ध किया जाकर त्वरित कार्यवाही कर चन्देरिया थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वांछित आरोपी हाउसिंग बॉर्ड कॉलोनी चन्देरिया निवासी 38 वर्षीय सलीम कुरैशी पुत्र मोहम्मद शफी कुरैशी को गिरफतार किया गया।
जांच अधिकारी थानाधिकारी चन्देरिया सुनिता गुर्जर पुलिस निरीक्षक ने घटना के 28 दिवस में ही मामले में न्यायालय में चार्जशीट पेश की। जांच अधिकारी ने 17 मार्च को पेश की गई चार्जशीट में आरोपी को नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में दोषी करार दिया था। मामले की गंभीरता के मद्देनजर प्रकरण को केस ऑफिसर स्किम में चयनित कर एएसआई सुरेंद्र सिंह को केस ऑफिसर नियुक्त किया गया। केस ऑफिसर एएसआई सुरेंद्र सिंह व कोर्ट एलसी कानि.अशोक कुमार ने गवाहों के न्यायालय में शीघ्र बयान करवाये।
प्रकरण में विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में 15 गवाहो के बयान करवाये और 27 दस्तावेज पेश किए।
दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी हाउसिंग बॉर्ड कॉलोनी चन्देरिया निवासी 38 वर्षीय सलीम कुरैशी पुत्र मोहम्मद शफी कुरैशी को दोषी पाया गया। आरोपी को दोषी पाए जाने पर पोक्सो कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई। जिसमें आरोपी को अधिकतम 7 वर्ष का कठोर कारावास एवं 40 हजार रुपए आर्थिक दंड सुनाया।
पुलिस द्वारा केस ऑफिसर स्किम में लिए गए उक्त प्रकरण में न्यायालय में पैरवी के दौरान 15 गवाहों के बयान करवा कर आरोपी को सजा दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES