दीपक राठौर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बिजौलिया
बिजौलिया। स्मार्ट हलचल।द्वारा छात्र नेतृत्व विकशित करने हेतु छात्रसंघ चुनाव पुनः बहाल करने एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु राजस्थान के उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा को एक ज्ञापन कॉलेज के प्राचार्य के मार्फत सौंपा गया |
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, बिजौलिया इकाई का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं उत्तरदायी उच्च शिक्षा व्यवस्था ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। वर्तमान में राजस्थान की उच्च शिक्षा व्यवस्था अनेक प्रशासनिक एवं संरचनात्मक चुनौतियों से प्रभावित है, जिससे विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है।
विद्यार्थी परिषद की प्रमुख मांगों के अंतर्गत- छात्रसंघ चुनावों की शीघ्र बहाल किया जाए ,समस्त राज्य विश्वविद्यालयों के लिए समान अकादमिक कैलेंडर लागू किया जाए। महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियमित नियुक्तियाँ की जाएँ। समस्त राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति की जाए। और सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित कर विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाए। इन सभी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया|
इस मोके पर नगर मंत्री दीपक धाकड़, पूर्व नगर मंत्री दीपांशु चित्तौड़ा,जिला कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु लक्षकार,धनंजय गुरुजी, इकाई अध्यक्ष उदयपुर वाणिज्य कॉलेज आशीष सोमानी नगर सह मंत्री
पंकज रेगर नगर एसफडी संयोजक कृष्ण गोपाल रेगर, राहुल बंजारा,रामप्रसाद बंजारा, माधव पाराशर,रवि ऐरवाल, नंदनी सेन, लक्ष्मी धाकड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे|
