पुलिस नें शव कों कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खखरेरू।स्मार्ट हलचल|नगर पंचायत खखरेरू के वार्ड नंबर 2 गांधी नगर में बीती रात एक हृदय विदारक घटना सामने आई। बताया गया कि सागर सोनकर पुत्र सुरेंद्र कुमार सोनकर उम्र 12 वर्ष कक्षा 3 का छात्र है जो नगर के आदर्श बाल विद्यालय में पड़ता था। जो बीती रात घर के बाहर बाग में बिस्तर लगाकर सो रहा था। इसी दौरान बिस्तर में घुसे जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। परिजनों को घटना की जानकारी होते ही आनन-फानन में उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस व राजस्व विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम की मौत से मां नीलू देवी व भाई विजय सोनकर का रो-रो कर बुरा हाल है।
इस संबंध में थाना प्रभारी सत्य पाल सिंह, ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।