(दीपक राठौर)
बिजौलियाँ| स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिजोलिया में वरिष्ठ शिक्षाविद् श्री हरिशंकर धाकड़ के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय एवं भावपूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने श्री धाकड़ का साफा एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया तथा शिक्षा क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान की सराहना की। हरिशंकर जी धाकड़ द्वारा बच्चों को कृष्ण भोग का आयोजन भी रखा गया
इस अवसर पर विधायक श्री गोपाल लाल खंडेलवाल ने कहा कि “विद्यार्थी देश के भविष्य के निर्माता हैं। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं शिक्षा के लिए आवश्यक फंड की व्यवस्था में सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। सरकार शिक्षा के विकास एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण उत्थान के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।”
कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कारों के साथ शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेश दिया।
इस दौरान विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, अधिवक्ता सुनील कुमार जोशी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा, शांति लाल जोशी, प्राचार्य दिलीप सिंह, मुकेश धनोपिया, वेदप्रकाश तिवारी, जगदीश पुरी, उमाशंकर वैष्णव, जितेन्द्र सिंह चौहान, अमित जैन सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने श्री हरिशंकर धाकड़ के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य दिलीप सिँह ने किया
