सुंदरावली हत्याकांड और महिपाल सिंह मकराना की गिरफ्तारी के विरोध में सवर्ण समाज संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

  1. सुंदरावली हत्याकांड और महिपाल सिंह मकराना की गिरफ्तारी के विरोध में सवर्ण समाज संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

 

गंगापुर सिटी। स्मार्ट हलचल।सवर्ण समाज संघर्ष समिति ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर डीग जिले के सुंदरावली गांव में बृजेश शर्मा की हत्या एवं उनके परिजनों पर हुए हमले के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

समिति ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि सुंदरावली (ब्रजनगर) में अपनी इच्छा से मतदान करने के कारण बृजेश शर्मा की हत्या की गई तथा परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए। समिति ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी।

 

इसके अलावा मध्य प्रदेश में महिपाल सिंह मकराना की गिरफ्तारी के मामले में राजस्थान सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की गई। समिति ने मुख्यमंत्री से मध्य प्रदेश सरकार से आधिकारिक स्तर पर बातचीत कर गिरफ्तारी की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया। ज्ञापन में कहा गया कि यदि किसी अधिकारी ने पद का दुरुपयोग या कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन किया है तो उसके खिलाफ कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही महिपाल सिंह मकराना के कानूनी अधिकारों और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

 

ज्ञापन देने वालों में चंद्र प्रकाश पाराशर, हेमेंद्र बोहरा, घनश्याम मिश्र, प्रहलाद शर्मा, महेश शर्मा, महेंद्र गर्ग, सत्यव्रत समाधिया, डॉ. अनुज शर्मा, श्याम सेवा, गोविंद शर्मा, रामचरण बोहरा, विकास शुक्ला, दीपक कृष्ण शास्त्री, विकास सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।