प्रतिभावान विद्यार्थियों व वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

अनिल जांगिड़

स्मार्ट हलहल|रावणा राजपूत समाज संस्था, बिजयनगर के तत्वावधान में रविवार को प्रतिभावान एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तथा खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया।
समारोह में मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, पूर्व सरपंच दिलीप सिंह शिखरानी, बाघसुरी सरपंच गोपाल सिंह, जैतगढ़ सरपंच महावीर सिंह, विजय सिंह जोताया, बहादुर सिंह जेठाना, रावणा राजपूत समाज अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान सहित समाज की कार्यकारिणी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। समारोह में शिक्षा, खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा व प्रतिभा को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।