किशन खटीक/
रायपुर 12 जुलाई कस्बे की एक मात्र जिम लाइफस्टाइल हेल्थ क्लब के संचालक पवन सेन ने बताया कि 12 जुलाई को भीलवाड़ा में अल्टीमेट चैम्पियनशिप ओपन डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके लिए रायपुर के युवाओं को जिम में तैयारी करवाई गई l रायपुर से गोविन्द सोनी,गौरव टेलर,किशन बैरवा ने अलग अलग केटेगरी में भाग लिया l
गौरव टेलर ने 53 _59 किलोग्राम केटेगरी में 140 किलोग्राम उठा कर ब्रॉन्ज मेडल जीता l किशन बैरवा ने 67-74 किलोग्राम केटेगरी में 145 किलोग्राम उठा कर ब्रॉन्ज मेडल और गोविन्द सोनी ने 55-66 किलोग्राम केटेगरी में150 किलोग्राम वजन उठा कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया l जिम संचालक ने बताया कि यहाँ के युवाओ में अब बॉडी बिल्डिंग और इस से जुड़े खेलों में रुचि बढ़ी है और छोटे कस्बों से भी अब खिलाड़ी शहरों में पहुंच कर उनको मात दे रहे है l
रायपुर में तीनों खिलाड़ियों का स्वागत किया गया l
