चेन्नई। स्मार्ट हलचल|तमिलनाडु की राजनीति में नए खिलाड़ी के तौर पर उतरी तमिलगा वेट्री कषगम (TVK) ने पहले ही चुनाव में बड़ा उलटफेर करते हुए थूथुकुड़ी सीट पर जीत दर्ज कर ली। पार्टी प्रत्याशी श्रीनाथ की इस जीत को राज्य की राजनीति में बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।नतीजे घोषित होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थक सड़कों पर उतर आए, मिठाइयां बांटी गईं और ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया गया। “जनता के भरोसे का जनादेश” बताते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि यह परिणाम बदलाव की चाहत को दर्शाता है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह जीत पारंपरिक दलों के वर्चस्व को सीधी चुनौती है। लंबे समय से सीमित पार्टियों के बीच सिमटी राजनीति में अब नए विकल्प को लेकर खासकर युवाओं और पहली बार वोट करने वालों का रुझान बढ़ता दिख रहा है।
थूथुकुड़ी सीट को सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जाता है। ऐसे में नई पार्टी के लिए यहां जीत हासिल करना आसान नहीं था, लेकिन श्रीनाथ ने स्थानीय मुद्दों और जनसंपर्क पर फोकस करते हुए यह सफलता हासिल की।
इस जीत के बाद विपक्षी खेमे में भी हलचल तेज हो गई है, जबकि तमिलगा वेट्री कषगम के कार्यकर्ताओं में उत्सव का माहौल देर तक जारी रहा।
