Homeराजस्थानकोटा-बूंदीराजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ का नाम बदला

राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ का नाम बदला

मेड़ता रोड
एजाज़ अहमद उस्मानी

स्मार्ट हलचल/राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ की प्रदेश महासमिति में संघ के नाम में बदलाव किया है। संघ के प्रदेश संगठन मंत्री प्रकाश जांगिड़ ने बताया कि जयपुर में प्रदेश महासमिति में लिए गए निर्णय के अनुसार अब संघ का नया नाम राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ किया गया। प्रांतीय प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान के मुताबिक संघ प्रदेश के प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों का प्रमुख संगठन है जिसके स्थापना 1 फरवरी 1966 को शिवकुमार तिवाड़ी ने की थी और मुंशी विनोद ने पूरे प्रदेश में अपनी कर्मठ कार्य शैली से विस्तार और पहचान दी थी। प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान में संगठन के नाम के आगे कर्मचारी संघ को लेकर पूरे प्रदेश के शिक्षकों की ओर से नाम बदलाव का आग्रह किया जा रहा था। इसलिए जयपुर में प्रदेश महा समिति की हुई बैठक में सभा अध्यक्ष भंवराराम जाखड़ परिवाद समिति के अध्यक्ष ऋषि कुमार यादव संयोजक संघर्ष समिति शंभू सिंह मेड़तिया सरक्षक मूलचंद गुर्जर, विजय कुमार शर्मा व बालाराम चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जवरीलाल प्रजापत, राम प्रताप मीणा,बजरंगसिंह देवड़ा, कोषाध्यक्ष सीताराम शर्मा, प्रवक्ता नारायण सिंह, उप संयोजक संघर्ष समिति संजीव बेदी, सलाहकार मंडल के सदस्य राम किशोर शर्मा, दशरथ सिंह सोलंकी, हरिशंकर गुर्जर, सत्येंद्र यादव, श्रवणसिंह राठौड़, सज्जन सिंह यादव, राजेंद्र गौतम, नवीन व्यास, हुकुमचंद मिश्रा, संतोष सिंह सिनली,प्रदेश संगठन मंत्री प्रकाश जांगिड़ व सुशील मेहरिया सहित राज्य भर के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष जिला मंत्री ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान मध्य प्रदेश महासमिति ने संगठन का नया नाम राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ करने के फैसले को तत्काल लागू करने का निर्णय लिया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES