हिमाचल प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में 3,000 से अधिक शिक्षकों की सीधी भर्ती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इनमें अंग्रेजी और गणित के 600 शिक्षक तथा विभिन्न विषयों के 2,500 शिक्षक शामिल हैं। भर्ती हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर होगी। चयनित शिक्षकों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह निश्चित मानदेय दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। प्रदेश सरकार ने सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में विभिन्न श्रेणियों के 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की है। सरकार के इस निर्णय का उद्देश्य स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करना, विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि दूसरे चरण में दो अलग-अलग योजनाओं के तहत इन शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। चयन हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चयनित शिक्षकों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह निश्चित मानदेय दिया जाएगा।प्रोफेशनल अंग्रेजी एवं गणित शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी उप-योजना के तहत कुल 600 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दी गई है। इनमें अंग्रेजी विषय के 240 और गणित विषय के 360 शिक्षक शामिल हैं।

कितना मिलेगा बेतन?
भर्ती प्रक्रिया के जर‍िए चुने जाने वाले शिक्षकों को सरकार फिक्स्ड मंथली सैलरी देगी. चयनित शिक्षकों को हर महीने 30,000 रुपये का निश्चित मानदेय दिया जाएगा.

पदों का पूरा ब्योरा
3,100 शिक्षकों की इस कुल भर्ती को दो मुख्य योजनाओं (Schemes) के तहत बांटा गया है: