Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़बोहेड़ा के दो शिक्षक जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

बोहेड़ा के दो शिक्षक जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

बन्शीलाल धाकड़ 

दोनों ही शिक्षक मिलने वाली सम्मान राशि 11 हजार रुपये को अपने – अपने विद्यालय को भेंट करेंगे

बड़ीसादड़ी। स्मार्ट हलचल/शिक्षक दिवस पर क्षेत्र के बोहेड़ा निवासी रमेश चंद्र पुष्करणा एवं महेंद्र कुमार जैन द्वारा स्कूल में उत्कृष्ट कार्य करने पर इन्हें जिला मुख्यालय पर होने वाले जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष व बोहेड़ा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रमेश चंद्र पुष्करणा और देवदा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान महेंद्र कुमार जैन ने जिला स्तर पर मिलने वाली सम्मान राशि 11 हजार रुपये को दोनों ही शिक्षक अपने-अपने विद्यालय में भेंट करेंगे। शिक्षक दिवस पर बोहेड़ा के दो शिक्षकों का एक साथ जिला स्तर पर सम्मान किये जाने की सूचना पर बोहेड़ा नगर में हर्ष व्याप्त हो गया। दोनों ही शिक्षकों को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत व जिला मंत्री राम लक्ष्मण त्रिपाठी ने बधाई दी है। इधर बोहेड़ा नगर के सरपंच गोपाल मालू, प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार भंडारी, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष कन्हैयालाल मुंदड़ा एवं राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के अध्यक्ष गोपाल टेलर, सभा अध्यक्ष कैलाश चंद्र मालू, उप शाखा मंत्री आयुष जैन, रक्तकोष फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष सुशील लड्ढा, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला कोषाध्यक्ष नर्बदाशंकर पुष्करणा व साहित्य परिषद के अध्यक्ष कृष्णार्जुन पार्थभक्ति ने भी बधाई दी है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES