तेज अंधड़ से धराशाई हुए विद्युत लाइन के दो पोल टूटे, बिजली व्यवस्था चरमराई

जे पी शर्मा

बनेड़ा – बुधवार रात्रि को तेज अधंड़ के कारण रायला से मेघरास की और आने वाली 33 केवी लाइन के दो पोल टुटे। जिसके कारण मेघरास झातंल तथा डाबला ग्रिड से जुडे फिडर्स की विधुत आपुर्ति ठप्प हो गई ।
सादास से मेघरास के बिच बुधवार को आए तेज अधंड़ के कारण 33 केवी विधुत लाइन के दो पोल (ट्रांसफार्मर) के टुट जाने के कारण जीएसएस मेघरास झातंल तथा डाबला ग्रिड से जुडे फिडर्स की विधुत आपुर्ति ठप्प हो गई। बाद में झातंल तथा डाबला ग्रिड की सप्लाई को तो वैकल्पिक व्यवस्था से चालू कर दिया गया है। मगर मेघरास फिडर्स से जुडे विधुत उपभोक्ताओं को पुरी अंधेरे में बितानी पडी। गुरुवार सुबह से विधुत विभाग के कर्मचारियों ने बंद लाइन को शुरू करने के प्रयास शुरू किए दिनभर के अथक प्रयासों के बाद गुरुवार सायं करीब पौने चार बजे मेघरास जीएसएस की विधुत आपुर्ति सुचारू होने पर उपभोक्ताओं को राहत मिली