तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, पिता की मौत पुत्री घायल, अवैध मिट्टी भरकर ले जा रहा था ट्रैक्टर

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कोटडी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें अवैध मिट्टी भरकर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचल दिया, इस हादसे में पिता की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई । सूचना पर कोटड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची । थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि देवरिया गांव के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें शाहपुरा थाना क्षेत्र के अरनिया रासा निवासी रामपाल पुत्र छोगा माली की मौके पर मौत हो गई, वहीं उनकी पुत्री शिवानी उम्र 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई । घायल को जिला चिकित्सालय भेजा गया, वही मृतक रामपाल के शव कोटड़ी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया । पुलिस ने ट्रैक्टर को डिटेन कर थाने में लाकर खड़ा किया । प्रथम दृश्य ट्रैक्टर अवैध मिट्टी भरकर ले जाया रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया । मौके पर ग्रामीणों में राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई ।।