हेरत अंगेज करतबों का किया प्रदर्शन
लाखेरी – स्मार्ट हलचल|उपखंड क्षेत्र के नोताड़ा में शुक्रवार को तेजाजी महाराज के मंदिर से हाली ग्वाल एवं ड्राईवर यूनियन द्वारा तेजाजी महाराज की बिंदौरी निकाली गई। बिंदौरी का शुभारंभ कृष्ण मुरारी मीणा, प्रमोद मीणा, देईखेड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश व्यास, देव सेना अध्यक्ष देवलाल गुर्जर गुहाटा,राजेश मीणा पूर्व उप सरपंच देईखेडा, रामावतार मीणा लबान, मनीष बैरागी आदि ने रिबिन काटकर किया। जिसके बाद यूनियन द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। बिंदौरी सुबह दस बजे तेजाजी चौक से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों से नगर भ्रमण करती हुई शाम को वापस पहुंची जहां आरती करके प्रसादी वितरण की गई। बिंदौरी के दौरान अन्नु डांस ग्रुप टोंक के कलाकारों द्वारा नृत्य व हेरत अंगेज कलाओं का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युनियन के सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहें बिंदौरी का ग्रामीणों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया गया।
*युनियन ने 21 किलो की प्रतिमा भेंट की*
हाली ग्वाल एवं ड्राईवर यूनियन द्वारा हर वर्ष होने वाले बिंदौरी के आयोजन में बचत राशि से इस बार तेजाजी महाराज के करीब 28 हजार की लागत से तैयार 21 किलो वजन की पितल से बनी तेजाजी महाराज की घोड़ी पर सवार प्रतिमां (मुर्ती) मंदिर पर भेंट की गई।