भीम खंड में बनेगा श्री श्री 1008 शेषाअवतार कल्लाजी राठौर का मंदिर

चित्तौड़गढ़।स्मार्ट हलचल।श्री काली कल्याण धाम सेंथी के गादीपति नवीन त्रिवेदी ने बताया कि श्री कालिका माता सांवरिया सेठ एवं बावजी राज कल्ला जी राठौर के सानिध्य में ग्राम भीमखंड तहसील कपासन में मंदिर निर्माण हेतु आज ग्राम भीमखंड तहसील कपासन में मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से कल्ला जी का मंदिर बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ। जिसमें ग्राम भीमखंड के समस्त ग्रामवासियों सहित नवीन त्रिवेदी अंकित त्रिवेदी सत्यनारायण रायका महेश त्रिवेदी पंकज आमेटा पंडित कपिल शर्मा सांवरिया शर्मा छोटा कपिल दशरथ सिंह आशुतोष चारण. तुषार सिंह गर्वित सिंह कमलेश , कालू भोपाजी. और श्री काली कल्याण धाम के सभी सदस्य सेवक गण मौजूद रहे। इस मंदिर का जल्दी से जल्दी निर्माण होकर एवं सेवा पूजा अर्चना हो इस हेतु सभी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया।