बॉस कूद प्रतियोगिता में थलकलां के खिलाड़ियों ने मारी बाजी, राज्य स्तर पर हुआ चयन

दोनों खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

काछोला 14 अक्टूबर – स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थलकलां के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फूलियाकलां में आयोजित 19 वर्ष आयु वर्ग की छात्र-छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में थलकलां विद्यालय के खिलाड़ियों ने बॉस कूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के ओमप्रकाश लुहार ने प्रथम स्थान तथा धनराज दरोगा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रसाद माली ने विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया और उन्हें बधाई देते हुए राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। शारीरिक शिक्षक मदनलाल मीणा ने बताया कि दोनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भरतपुर जिले जाएंगे।
विद्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में विद्यालय स्टाफ, एसएमसी एवं एसडीएमसी सदस्यों तथा गांव के गणमान्य नागरिकों ने खिलाड़ियों का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।