वार्ड 11 में सबसे अधिक प्रत्याशी; भाजपा, कांग्रेस, निर्दलीय और RLP से जुड़े नाम शामिल
मांडलगढ़, स्मार्ट हलचल।मांडलगढ़ पंचायत समिति आम चुनाव 2026 में नामांकन पत्रों की जांच के बाद 21 वार्डों के लिए 71 विधिमान्य नाम निर्देशन पत्र दर्ज किए गए हैं। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी दस्तावेज में वार्डवार प्रत्याशियों के नाम और उनके साथ दर्ज राजनीतिक दलों का विवरण दिया गया है।वार्डवार विवरण में वार्ड संख्या 11 में सबसे अधिक 9 नाम दर्ज हैं। वार्ड संख्या 5 में 6 और वार्ड संख्या 7 में 5 नाम दर्ज हैं। वार्ड संख्या 19 में भी 5 प्रत्याशियों के नाम हैं। वार्ड 11 में RLP से जुड़े प्रत्याशी का नाम भी शामिल है।नामांकन जांच के बाद चुनावी प्रक्रिया का अगला महत्वपूर्ण चरण नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन है। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची स्पष्ट होगी। विधिमान्य नाम निर्देशन पत्रों की संख्या और नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की संख्या अलग हो सकती है।
वार्डवार प्रत्याशियों के नाम
वार्ड 1: डिम्पल कंवर राजपूत (BJP), पानी गुर्जर (INC)।
वार्ड 2: दुर्गा कुमारी मेघवंशी (BJP), शांति देवी बलाई (INC), मौसमी देवी बलाई (IND)।
वार्ड 3: खुशबू शर्मा (BJP), कांति कुमारी जाट (INC)।
वार्ड 4: रामदेव बैरवा (BJP), भेरू लाल बैरवा (INC)।
वार्ड 5: उगमनाथ (BJP), कालूराम गुर्जर (INC), मनीष कुमार पारिक, शंकर लाल धाकड़, लादू लाल धाकड़ और ओम प्रकाश पारिक (IND)।
वार्ड 6: चंदा देवी कुम्हार (BJP), गीता देवी मीणा (INC), ज्योति मालवीय और लाली देवी शर्मा (IND)।
वार्ड 7: रामपाल धाकड़ (BJP), भारत कुमार पारिक और रामपाल धाकड़ (INC), कैलाश चन्द्र शर्मा और भैरू लाल शर्मा (IND)।
वार्ड 8: कालू लाल धाकड़ (BJP), रामचंद्र जाट (INC), यशपाल शर्मा (IND)।
वार्ड 9: श्रवण कुमार रेगर (BJP), रामचंद्र रेगर (INC), जगदीश चन्द्र डोली और सोनू डोली (IND)।
वार्ड 10: राधा (BJP), रेखा देवी सुथार (INC)।
वार्ड 11: दुर्गा लाल गट्टानी (BJP), शिवशंकर अहीर और राजेंद्र पाराशर (INC), दुर्गाशंकर वैष्णव, रतन लाल, विनोद कुमार गाडरी, शिवशंकर अहीर और सांवरिया सारस्वत (IND), कालू लाल अहीर (RLP)।
वार्ड 12: दिनेश कुमार सोमानी (BJP), मोरू कंवर (INC)।
वार्ड 13: राधा धाकड़ (BJP), सीता कुमावत (INC)।
वार्ड 14: लादू लाल गुर्जर (BJP), गणेश लाल जाट (INC)।
वार्ड 15: सत्यनारायण सुथार (BJP), सूरजमल गुर्जर (INC), रामदेव धाकड़ और रामचन्द्र गुर्जर (IND)।
वार्ड 16: पिंकी कंवर (BJP), शिवानी देवी गुर्जर (INC)।
वार्ड 17: शिमला देवी मीणा (BJP), पिंकी देवी (INC)।
वार्ड 18: नंदलाल मीणा (BJP), गौतम लाल मीणा (INC)।
वार्ड 19: संदीप कुमार सोनी (BJP), जितेंद्र कुमार मूंदड़ा (INC), नवरंग सिंह, सत्यनारायण शर्मा और शिवचन्द्र सिंह (IND)।
वार्ड 20: विष्णु देवी (BJP), अनीता (INC), संतोष देवी बैरवा, प्रेम देवी कंजर और राजी देवी (IND)।
वार्ड 21: मंजू देवी जोशी (BJP), माया देवी शर्मा (IND), लीला शर्मा (INC)।
स्रोत: निर्वाचन विभाग, पंचायत आम चुनाव 2026 की विधिमान्य नाम निर्देशन पत्र सूची।