(बद्री लाल माली)
गुरला :-स्मार्ट हलचल|गुरला क्षेत्र से 13 दिवसीय पवित्र अमरनाथ यात्रा पर गया 10 श्रद्धालुओं का दल सकुशल वापस लौट आया है। दल ने पहले जम्मू स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। इसके बाद पहलगाम/बालटाल बेस कैंप होते हुए पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। यात्रा से लौटे भक्तों ने बताया कि पूरे रास्ते “हर हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारे गूंजते रहे। बाबा के दर्शन कर सभी का मन आनंद से भर गया।
भव्य स्वागत घर लौटने पर दल का स्थानीय लोगों ने तिलक लगाकर, फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंदिर में माथा टेककर सभी ने यात्रा की सफलता के लिए ईश्वर का आभार जताया।दल के सदस्य राजकुमार गोयल ने बताया कि यात्रा के दौरान प्रशासन और सेना के जवानों की तरफ से यात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी थीं। रास्ते में लंगरों में भक्तों को भोजन और विश्राम की सुविधाऊ मिली।दल में राजकुमार गोयल, रतनलाल माली, चंद्र प्रकाश माली, मुरली राजकुमार माली, रतनी देवी माली, रेखा देवी माली, सीमा देवी माली, निक्की और सीता देवी माली शामिल थे। सभी यात्री माली समाज से हैं।ग्रामीणों ने बताया कि बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे भक्तों से मिलकर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। लोगों ने कामना की कि बाबा सभी पर कृपा बनाए रखें।
