मण्डल अध्यक्ष सेन ने की जीरो ऑयल कुकिंग की सराहना

राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी।
स्मार्ट हलचल।”कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कोटड़ी भाजपा मंडल द्वारा जीरो ऑयल कुकिंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद सेन ने महिलाओं को बिना तेल अथवा कम तेल से बनने वाले व्यंजनों की जानकारी दी गई तथा इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से समझाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से खाना पकाने में तेल का कम से कम उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि उक्त पहल मोटापा, हृदय रोग सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम में सहायक होने के साथ-साथ राष्ट्रहित में भी महत्वपूर्ण है। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन ने जीरो ऑयल कुकिंग से तैयार व्यंजनों का स्वाद चखा और उनकी सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ऐसे प्रयास समय की आवश्यकता हैं। उन्होंने महिलाओं से परिवारों में भी कम तेल एवं पौष्टिक भोजन को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मचंद जीनगर, मनकीबात संयोजक अनिल तिवाड़ी, लक्ष्मीलाल जीनगर, राघव आचार्य, अमित चेचानी, अनिल भांभी सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला मंडल से संयोजक मधुबाला भांभी, सह संयोजक उर्मिला डीडवानिया, सरिता कंवर, मधु भांभी, गीता, ममता, निकिता, खुशबू, माया, बीना, चांदी, पूजा, अनीता, नीतू, लाड़, शेफाली, रुक्मणी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी ने स्वस्थ भारत के निर्माण हेतु जीरो ऑयल कुकिंग को अपनाने का संकल्प लिया।