राजस्थान में अब तक की सबसे बड़ी जीत – सावा सरपंच चुनाव में देऊ कुमारी जाट ने 2668 वोटों के अंतर से रचा इतिहास

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की बस्सी के बाद दूसरी सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सावा में इस बार सरपंच चुनाव ने राजस्थान में नया रिकॉर्ड बना दिया है। नवनिर्वाचित सरपंच देऊ कुमारी प्रकाश जाट ने अपने प्रतिद्वंदी को 2668 वोटों के भारी अंतर से हराकर न सिर्फ सावा बल्कि पूरे राजस्थान में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।
सरपँच देऊ जाट को 4277 मिले, मतगणना के बाद जैसे ही इतने बड़े अंतर का ऐलान हुआ, पूरे सावा गांव में जश्न का माहौल बन गया।

दीपावली पर मिला जनता का आशीर्वाद

जीत के बाद समर्थकों द्वारा जगह-जगह जीत व दीपोत्सव की हार्दिक बधाई के बैनर लगाए गए। बैनर में देऊ कुमारी जाट को नवनिर्वाचित सरपंच और उनके पति प्रकाश जाट (राजा भैया) को सरपंच प्रतिनिधि के रूप में बधाइयों का तांता लगा हुआ है। प्रकाश जाट (राजा भैया) की क्षेत्र में अच्छी पकड़ और युवाओं में लोकप्रियता को इस ऐतिहासिक जीत का बड़ा कारण माना जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, पूरे सावा गांव की एकजुटता की जीत है। देऊ कुमारी जाट एक शिक्षित, सरल और सेवाभावी महिला हैं। जनता ने विकास के नाम पर वोट दिया है।
वहीं, सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश जाट (राजा भैया) ने कहा, “यह मेरी नहीं, सावा की जनता की जीत है। 4277 वोटों का यह प्यार हमारी जिम्मेदारी को और बढ़ा देता है। हम सावा को आदर्श पंचायत बनाएंगे। इस ऐतिहासिक जीत के लिए सभी मतदाताओं, बुजुर्गों, माताओं-बहनों और युवा साथियों का दिल से आभार।”

राजस्थान में चर्चा का विषय

2668 वोटों के अंतर से जीत अब पूरे राजस्थान के पंचायती राज चुनावों में चर्चा का विषय बन गई है। राजनीतिक जानकार इसे सावा की जनता का “वन-साइडेड जनादेश” बता रहे हैं। दीपोत्सव के मौके पर आई इस जीत ने गांव में दिवाली की खुशी को दोगुना कर दिया है। इतने बड़े अंतराल की इस जीत को राजस्थान में इस चुनाव में अब तक कि सबसे बड़ी जीत माना जा रहा है।