पंकज पोरवाल
उद्यमियों, जनप्रतिनिधिया, प्रबुद्धजनों सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने की शिरकत, बांटी खुशियों की मिठास, दिखी शहर की एकजुटता
भीलवाड़ा । स्मार्ट हलचल|दीपावली के उत्सव ने शहर के औद्योगिक, व्यापारिक और सामाजिक जगत को एक मंच पर ला दिया। मौका था मेवाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित स्नेह मिलन समारोह का, जहां आत्मीय मुलाकातों के बीच दीपावली की खुशियां और शुभकामनाएं साझा की गईं। दीपावली के उल्लास के बीच आपसी सौहार्द और आत्मीयता का संदेश देने के उद्देश्य से मेवाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से सोमवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शहर के जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लेकर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मेवाड़ चेम्बर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. आरसी लोढ़ा, उपाध्यक्ष योगेश लढ्ढा, मानद महासचिव आरके जैन एवं संयुक्त सचिव एनके जैन ने अतिथियों और चेम्बर सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर चेम्बर के पूर्वाध्यक्ष डॉ. एसएन मोदानी, डॉ. पीएम बेसवाल, जेसी लढ्ढा, वीके सोडानी, दिनेश नौलखा, डीपी मंगल तथा पूर्व मानद महासचिव एसपी नाथानी सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। समारोह में एनके बहेड़िया, वरुण लढ्ढा, नितिन नौलखा, करण सिंह रांका, विनोद मानसिंहका, सुमित जागेटिया, अतुल सोमाणी, कमल मोदी, पीआर तोतला, राजीव मुखीजा, अशोक शर्मा और एसके जैन सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैंकर्स क्लब, टेक्सटाइल एजेंट एसोसिएशन, टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन, ऑटोमोबाइल्स मशीनरी डीलर्स एसोसिएशन, दी क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन तथा सीए-सीएस एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित रहे।