अजमेरी गेट से चांग गेट तक निकली विशाल पदयात्रा, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे से गूंजा शहर
अनिल कुमार खींची
ब्यावर।स्मार्ट हलचल।शहर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल पदयात्रा निकालकर राजनीतिक माहौल को गरमा दिया गया। अजमेरी गेट से शुरू हुई पदयात्रा पाली बाजार होते हुए चांग गेट पहुंचकर संपन्न हुई। रास्तेभर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।पदयात्रा में ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष सांड, नगर परिषद सभापति पुष्पा बल्दुआ, भाजपा नेता जयकिशन बल्दुआ और उपसभापति दीक्षांत हरचंदानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
विधायकों ने कांग्रेस को घेरा, भाजपा की नीतियों को बताया लोकतंत्र का आधार
पदयात्रा को संबोधित करते हुए विधायक शंकर सिंह रावत ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोकतंत्र की रक्षा के लिए काम किया है और जनता का विश्वास भाजपा के साथ है।
मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने कहा कि कांग्रेस ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया, जबकि भाजपा ने आम जनता को आगे बढ़ाने का काम किया है। एक चाय बेचने वाले व्यक्ति को देश का प्रधानमंत्री बनाना लोकतंत्र की ताकत का उदाहरण है।
भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष सांड ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
पदयात्रा संयोजक नरेश कनोजिया ने देश में अवैध घुसपैठ और अराजक गतिविधियों पर रोक लगाने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि कानून के माध्यम से ऐसी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। मीडिया प्रभारी मुकेश गोयर ने धारा 370 हटाने और एक देश-एक संविधान की अवधारणा को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं मनीष बुरड़ ने कांग्रेस पर आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के आरोप लगाए।
शहर के प्रमुख मार्गों से निकली पदयात्रा में दिखा संगठन का उत्साह
पदयात्रा में पार्षद मनोज राज तंवर, रूपेश भारद्वाज, रवि टाक, शशि बाला सोलंकी, इंदु शर्मा, हेमंत कुमावत, गोविंद अग्रवाल, जेठा तिलोकनी, रतन गुजर, प्रशुन शुक्ला, मूलसिंह राजपुरोहित, बद्री सामरिया, भगवान सिंह, विक्रांत रावत, रवींद्र जॉय, किशन चावरिया, राजेश्वरी दाधीच, रामअवतार लाटा, विष्णु शर्मा, अमित बंसल, ज्ञानदेव झवर, तरुण दाधीच, ऋषि सिंह, देवराज गहलोत, भेरू सिंह, लेखराज कंवरिया, मुरली तिलोकनी, गुड्डू शर्मा, बंटी राठौड़, लक्ष्मण पोपावत, मनीष मेहता, ललित भट, बंटी प्रजापति, नरेंद्र चौहान, दलपत राजपुरोहित, देवीलाल, चेना राम चौधरी, प्रमोद शर्मा, सीमा गुप्ता, संदीप जॉय, संजय केरल, कमल छात्रावत, प्रमोद महावर, गायत्री साहू, निशांत सिंघल, कन्हैयालाल कुमावत, मुकेश सामरिया एवं ममता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा प्रवक्ता मुकेश गोयर ने दी।