ब्रह्मधाम में ब्लॉक अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, राष्ट्र निर्माण में दोनों नेताओं के योगदान को किया याद
अनिल कुमार खींची
ब्यावर। स्मार्ट हलचल।पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यावर की ओर से उदयपुर रोड स्थित ब्रह्मधाम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर अजय शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व और साहसिक निर्णयों से देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई, वहीं सरदार पटेल ने देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। पूर्व राज्य गृहमंत्री लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि दोनों नेताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। खनन प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष आशीषपाल पदावत, राजसमंद की पूर्व जिला प्रमुख बसंता देवी, पूर्व विधायक माणक डाणी एवं कांग्रेस प्रत्याशी पारस पंच ने भी विचार व्यक्त करते हुए दोनों महान नेताओं के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ता ब्रह्मानंद धाम स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां बुजुर्गों को भोजन करवाया तथा उनके साथ समय बिताकर कुशलक्षेम जानी। कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि उनके आदर्शों पर चलते हुए समाजसेवा और जरूरतमंदों की सहायता करना है।
कार्यक्रम में संगठन महामंत्री गोपाल डाणी, नरेंद्र झंवर, बृजवल्लभ पाराशर, पुष्पांजलि पारीक, देवकरण शर्मा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अज़मत काठात, पार्षद इब्राहिम खां, घनश्याम फुलवारी, इमरान नागौरी, राहुल सामरिया, हनुमान सांखला, योगेश पंचोली, रोहित बजारी, अश्वनी प्रजापत, पप्पू पहलवान, अनिल शर्मा, भरत बंधीवाल, राहुल कड़ीवाल, जगदीश जांगिड़, भंवरलाल जांगिड़, कैलाश बैरवा, सुरेंद्र कुमार, सुनील चौहान एवं अजय स्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।