भरत देवड़वाल
जयपुर/कोटपूतली|स्मार्ट हलचल।अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस जिला कोटपूतली-बहरोड़ एवं कोटपूतली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को कोटपूतली शहर में जोरदार प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ताओं ने जिलाधीश अर्पण गुप्ता एवं उप जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर महामहिम राज्यपाल से राजस्थान सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
*प्रदेश कांग्रेस सचिव जगदीश मीणा का बयान:*
प्रदेश कांग्रेस सचिव जगदीश मीणा ने कहा कि _”भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है, उनकी नीति और नियत में भी फर्क है”_। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों छात्रों के साथ छलावा करते हुए NEET परीक्षा को रद्द करना बेईमानी और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। प्रदेश में कानून व्यवस्था भंग हो चुकी है, महंगाई आसमान छू रही है और पेट्रोलियम पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
जगदीश मीणा ने कहा कि ऐसी सरकार को जनता जनार्दन पर शासन करने का अधिकार खत्म हो चुका है। महामहिम से आग्रह है कि इस सरकार को बर्खास्त कर नए चुनाव करवाए जाएं।
*ज्ञापन में उठाए गए मुख्य मुद्दे:*
1. NEET परीक्षा रद्द कर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करना।
2. प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होना।
3. महंगाई चरम पर, पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ना।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सैनी, कांग्रेस नेता रामनिवास यादव, रामस्वरूप कसाना, रघुवीर यादव, मुन्नानुद्दीन कुरैशी, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मास्टर जगदीश मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस व आदिवासी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन जिलाधीश अर्पण गुप्ता को सौंपा गया।
