नगर परिषद द्वारा स्वच्छ गंगापुर स्वस्थ गंगापुर अभियान के नायकों का विजय पैलेस में भव्य सम्मान।

गंगापुर सिटी।स्मार्ट हलचल|नगर परिषद द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और रोशन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वच्छता सेनानियों का बुधवार को विजय पैलेस में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधायक रामकेश मीणा के मार्गदर्शन एवं नगर परिषद सभापति कृष्ण कुमार गोयल (कुबेर) के नेतृत्व में चलाए जा रहे स्वस्थ गंगापुर, स्वच्छ गंगापुर, रोशन गंगापुर अभियान के तहत किया गया। समारोह में सफाई मित्रों, लाइट कर्मियों, ऑटो टिपर चालकों, गौ-एम्बुलेंस चालकों, जेसीबी चालकों, ट्रैक्टर चालकों, सीवरेज कर्मचारियों सहित अभियान में योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों एवं सहयोगियों का सम्मान किया गया। इस दौरान उनके समर्पण, मेहनत और निस्वार्थ सेवाभाव की सराहना करते हुए शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया गया।इस अवसर पर नगर परिषद उपसभापति मुजाहिद खान, पार्षदगण, नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी, पत्रकार बंधु तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह के माध्यम से आमजन से भी गंगापुर सिटी को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।