(पंकज पोरवाल)
जयपुर/भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|जिले के आसींद नगरपालिका के निवर्तमान चेयरमैन देवी लाल साहू के निर्दलीय नामांकन वापस लेने और उनके साथ चार निर्दलीय पार्षदों के भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने के बाद पार्टी संगठन में उत्साह का माहौल है। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद भाजपा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आसींद प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता उम्मेद सिंह राठौड़ को उनकी संगठनात्मक भूमिका और रणनीतिक प्रयासों के लिए सम्मानित किया। पार्टी की ओर से बताया गया कि आसींद में हुए इस घटनाक्रम में प्रभारी उम्मेद सिंह राठौड़ की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उनके नेतृत्व में किए गए संगठनात्मक प्रयासों के बाद देवी लाल साहू ने अपना निर्दलीय नामांकन वापस लिया तथा चार निर्दलीय पार्षद भाजपा की प्राथमिक सदस्यता में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उम्मेद सिंह राठौड़ का सम्मान करते हुए संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और प्रयासों की सराहना की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी संगठन की गतिविधियों को लेकर उत्साह जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटनाक्रम को आसींद क्षेत्र में पार्टी संगठन के विस्तार से जोड़कर देखा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि निकाय चुनाव के दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर समन्वय और सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी। इस अवसर पर पार्टी से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आगामी निकाय चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा हुई।