समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल|कानपुर रोड स्थित आशियाना क्षेत्र स्मृति उपवन में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद एवं निवर्तमान नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर माननीय मुकेश शर्मा एवं अतिविशिष्ट अतिथि करणी सेवा प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ‘दीपू’ विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रोहित श्रीवास्तव,गंगाराम अंबेडकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मिशन सुरक्षा परिषद एवं पूर्व ओ एस डी मुख्यमंत्री, रणवीर सिंह, अमित अवस्थी, सर्वेश सिंह आयोजक अरुण प्रताप सिंह,गुंजन वर्मा, रनवीर सिंह एवं हेमू चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक संध्या में अगर तुम मिल जाओ अंकिता सिंह सूर्यवंशी प्रस्तुति दी। लोक नृत्य नमक इश्क का शुभम गौतम कजरा रे राखी शुक्ला, खुशबू चौहान, पार्थ श्रीवास्तव, अंशुमान मौर्य ने प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। सनातन संस्कार मंच की अगली प्रस्तुति में लोकगीत भोजपुरी गीत अमवा महुआ के आवा हो चंदा मामा रजनी तिवारी ने अपनी खनकती आवाज का जादू बिखेरा। इसी क्रम में अरोड़ा उपाध्याय की प्रस्तुति और आकाशवाणी से गिरिराज श्रीवास्तव गणेश वंदना की जोरदार प्रस्तुति देकर उत्साहित किया। एसके डांस क्रिएशन सूरज कनौजिया के संयोजन में मोहे रंग दे लाल गाने पर आर्य नंदिनी ने डांस कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया उसी क्रम में अंशिका गुप्ता, पार्थ तिवारी, शमा परवीन आदि ने नृत्य की प्रस्तुति दी। जाने ना दे गाने पर जुगलबंदी डांस कर अंशिका गुप्ता और शानवी ने दर्शकों को मोहित किया। किस मी बेबी सूरज कनौजिया,आराध्या सिंह ने जोरदार प्रस्तुति से दर्शक हुऐ नाचने पर मजबूर। इस दौरान महोत्सव समिति के मोनालिसा, रोली जयसवाल व मनोज सिंह चौहान,रोली सिंह उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदीप शुक्ला सहसंचालक विजय ने किया।













