Homeराज्यउत्तर प्रदेशमकर संक्रांति पर कानपुर में लाखों ने लगाई गंगा में डुबकी

मकर संक्रांति पर कानपुर में लाखों ने लगाई गंगा में डुबकी

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल/आज मंगलवार को यहां मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाने के साथ ही लाखों लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। आज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शहर के बिठूर, अटल, परमट, सरसैया, मैस्कर, सिद्धनाथ, शुक्लागंज समेत सभी 14 घाटों पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए हजारों की संख्या में पहुंचे्। इसके लिए घाटों पर श्रद्धालुओं के कपड़े बदलने के साथ ही उनके सुरक्षा के पूरे इंतजाम किये गये थे।
आज मकर संक्रांति के पर्व के लिए अटल घाट से सरसैया घाट के बीच जल पुलिस के जवान के साथ ही 10 गोताखोरों तैनाती रहे। बैरीकेडिंग के साथ ही सरसैया घाट पर गंगा तट तक पहुंचाने के लिये 5 वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किये गये थे। साथ ही स्नान को लेकर अटल, परमट और सरसैया घाट पर विशेष तैयारी की गई थी। यहां घाटों को सजाया गया था। बल्लियां लगाकर झालर लगाई गईं थीं। सरैसाया घाट पर विशेष गंगा आरती के लिये स्थल भी बनाया गया था।
मकर संक्रांति के इस मौके यहां भजनों और आरती की रसधार भी बहती नजर आई। श्रद्धालुओं के कपड़े बदलने के लिये 23 आस्थायी चेजिंग रूम और पूजा कराने के लिए 25 से 30 कुटिया भी बनाई गईं थीं। साथ ही कुंड भी तैयार किया गया था। इस मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुये पुलिस बल के साथ ही 4 कंपनी पीएसी भी तैनात रही।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES