कोतवाली पुलिस ने दिया मानवता का परिचय : ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक हुआ गंभीर घायल, संभवतः पटरी पार करने के दौरान हुआ हादसा

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा |स्मार्ट हलचल।कोतवाली थाना क्षेत्र के तेरापंथ नगर के सामने एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल को सरकारी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।मिली जानकारी के अनुसार एक अज्ञात युवक तेरापंत नगर के सामने इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को तुरंत सरकारी वाहन से इलाज के लिए महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि संभवत युवक पटरी पार कर रहा होगा इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया होगा।
हास्य की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। युवक बोलने की स्थिति में नहीं होने के कारण घटना कैसे हुई फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

घायल युवक की जेब में कोई भी पहचान के दस्तावेज नहीं होने से फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घायल युवक की पहचान के प्रयास कर रही है।