Homeअजमेरविमान हादसे को बताया बेहद दुःखद ओर पीड़ादायक- चौधरी

विमान हादसे को बताया बेहद दुःखद ओर पीड़ादायक- चौधरी

*अपना संबोधन बीच मे रोककर कार्यक्रम स्थगन के लिए सूचित किया

(हरिप्रसाद शर्मा)

अजमेर किशनगढ़/स्मार्ट हलचल|गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नागरिकों की जनहानि की दुखद खबर से हर देशवासियों स्तब्ध है।इस प्लेन हादसे की सूचना मिलने पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने गहरा दुख जताया।दरअसल चौधरी का विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत भरतपुर दौरा प्रस्तावित था, ओर वह कार्यक्रम स्थल पर मौजूद किसानों के बीच अपना संबोधन दे रहे, उसी दौरान अहमदाबाद विमान हादसे की सूचना मिली, जिस पर उन्होंने विकसित कृषि अभियान को लेकर अपना संबोधन बीच मे रोककर उपस्थित जनों को कार्यक्रम स्थगन के लिए सूचित किया।

चौधरी ने कार्यक्रम स्थगित करते हुए कहा कि आज अहमदाबाद गुजरात मे हुआ यह विमान हादसा बेहद दुःखद और पीड़ादायक है, इससे हर देशवासियों स्तब्ध है।

प्लेन क्रैश होने की इस भयावह घटना की सूचना पाकर मन व्यथीत है। दुर्घटना प्रभावित यात्रियों, चालक दल के सदस्यों और उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है।

मंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES