बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, अलवर बाईपास पर जलभराव से राहगीर परेशान

कुमार अंकेश

बानसूर। स्मार्ट हलचल।नगरपालिका क्षेत्र के अलवर बाईपास रोड पर बारिश के बाद जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर करीब दो फीट तक पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, वहीं पैदल राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान हर साल यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल आर्य ने बताया कि इस समस्या की जानकारी कई बार नगरपालिका प्रशासन को दी जा चुकी है, फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर स्थायी समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो समस्या और गंभीर हो सकती है तथा दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाएगा।