राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा-स्मार्ट हलचल।फुलिया कला उपखंड के ग्राम पंचायत कनेक्शन खुर्द के राजस्व ग्राम डोई का खेड़ा के बैरवा बस्ती के लोग पहली बारिश में ही अपने घरों में कैद होने जैसा हो गया है क्योंकि बारिश का पानी मोहल्ले में भर गया है और कीचड़ होने के कारण बैरवा बस्ती के दोनों रास्ते बंद हो गए हैं बैरवा बस्ती के निवासी किशन बेरवा, मुकेश बैरवा, नारायण बेरवा, सोनाथ बेरवा, रामचंद्र बेरवा, कैलाश बेरवा, दिनेश बेरवा, द्वारका बेरवा ने उपखंड अधिकारी को लिखित में ज्ञापन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। बैरवा बस्ती के निवासियों ने बताया कि विगत वर्ष ग्राम पंचायत कनेक्शन खुर्द में लगे समस्या समाधान शिविर में भी लिखित में प्रार्थना पत्र दिया था और पिछले दो वर्षों से प्रशासन से बराबर निवेदन करने पर भी किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है बारिश का पानी भर जाने के कारण निकासी नहीं होने से मच्छर पर नाप रहे हैं और मौसमी बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो गया है कीचड़ और दलदल के कारण महिलाओं बुजुर्गों और छोटे बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है आजादी के इतने वर्षों बाद भी बैरवा बस्ती के लोग सड़क और नाली को तरस रहे हैं बैरवा बस्ती के निवासियों ने प्रशासन से तत्काल उक्त समस्या के निराकरण के लिए निवेदन किया है।
