अनिल कुमार खींची
ब्यावर। स्मार्ट हलचल|निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 44 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम शर्मा उर्फ गुड्डू शर्मा ने वार्ड में घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क किया और वार्डवासियों से संवाद कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने वार्ड की समस्याओं को लेकर लोगों से चर्चा की और जीत के बाद प्राथमिकता से समाधान करवाने का भरोसा दिलाया।जनसंपर्क के दौरान गुड्डू शर्मा ने कहा कि वे जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और वार्ड के लोगों से उनका रिश्ता केवल चुनाव तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि वार्ड का प्रत्येक निवासी उनके लिए परिवार का सदस्य है। वार्ड में रहने वाले लोगों की परेशानी को वे अपनी परेशानी समझकर उसके समाधान के लिए पूरी ताकत से प्रयास करेंगे।
उन्होंने वार्डवासियों से कहा कि वे उन्हें अपना भाई और बेटा समझकर विश्वास करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड में किसी भी तरह की समस्या सामने आने पर वे लोगों के साथ खड़े रहेंगे तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का जल्द समाधान करवाने का प्रयास करेंगे।
गुड्डू शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड का विकास और वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास मिलने पर वे पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ वार्ड की सेवा करेंगे। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने वार्डवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान कर उन्हें सेवा का अवसर देने की अपील की।