(हरिप्रसाद शर्मा )
पुष्कर/ स्मार्ट हलचल|अजमेर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पुष्कर नगर द्वारा विराट पथ संचलन का भव्य आयोजन 27 अक्टूबर मंगलवार को किया जाएगा। संचलन का एकत्रीकरण दोपहर 3:30 बजे जयमल कोट, ब्रह्मा मंदिर के पास होगा। पथ संचलन में पुष्कर नगर के सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कदम से कदम मिलाते हुए अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन करेंगे। संचलन जयमल कोर्ट, ब्रह्मा मंदिर क्षेत्र से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकलेगा। संचलन का मुख्य उद्देश्य समाज में संगठन, सेवा, संस्कार और राष्ट्र भावना को जागृत करना है। । पथ संचलन को लेकर पुष्कर के स्वयंसेवकों में भारी उत्साह है।