साईवाड में खाटूश्याम जी की मूर्ति चोरी प्रकरण में धरना प्रदर्शन

जाफर लोहानी

स्मार्ट हलचल।आज ग्राम साईवाड़ में खाटू श्याम बाबा की मूर्ति प्रकरण को लेकर आयोजित बैठक में सुमन मीणा पंचायत समिति सदस्य एवं पूर्व सरपंच मानोता
विधानसभा क्षेत्र जमवारामगढ़ भी
ग्रामीणों के साथ शामिल हुई।

क्षेत्र की जनता में इस घटना को लेकर गहरा रोष एवं चिंता व्याप्त है। आस्था से जुड़े विषय केवल धार्मिक नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़े होते हैं।

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से अपनी मांग रखी कि पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द दोषियों तक पहुंचे, खाटू श्याम बाबा की मूर्ति बरामद करे तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे। ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुमन मीणा,सरपंच नटाटा श्री राजेंद्र मीणा,साईवाड सरपंच राजेंद्र बुनकर, पूर्व सरपंच श्री रामस्वरूप मीणा, एसीपी महोदय, एसएचओ आमेर, उपखंड अधिकारी (एसडीएम) जमवारामगढ़ ललित मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र में शांति बनाए रखते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की माँग की गई ।

पंचायत समिति सदस्य सुमन मीणा ने कहा कि जनभावनाओं का सम्मान होना चाहिए। जल्द से जल्द मूर्ति बरामद होनी चाहिये तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही होनी चाहिये । उन्होंने यह भी कहा कि मैं क्षेत्र की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहूंगी और आशा करती हूँ कि प्रशासन शीघ्र सकारात्मक परिणाम देकर लोगों की आस्था और विश्वास को कायम रखेगा।