भरत देवड़वाल
टोंक।स्मार्ट हलचल|टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा (आई.पी.एस.) को अपराध अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित ‘मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन’ से सम्मानित किया गया है।यह पदक अपराधों की गहन जांच, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन और पेशेवर दक्षता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को दिया जाता है। रोशन मीणा को यह सम्मान उनकी अनुसंधान क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए मिला है।उनके नेतृत्व में टोंक पुलिस द्वारा संगठित अपराध, मादक पदार्थ तस्करी, साइबर अपराध के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिला विशेष टीम (DST) की सक्रियता से अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता मिली है।
इस राष्ट्रीय सम्मान से टोंक जिले सहित सम्पूर्ण राजस्थान पुलिस का गौरव बढ़ा है।