गंभीरी नदी तट पर सजेगा भक्ति का दरबार, 4 नवंबर को भव्य चुनरी मनोरथ
56 भोग, महाआरती और आकर्षक आतिशबाजी सहित धार्मिक आयोजन की तैयारियां तेज
चित्तौड़गढ़, 31 अक्टूबर। स्मार्ट हलचल |मेवाड़ महोत्सव समिति चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में 4 नवंबर 2026 को गंभीरी नदी तट पर भव्य चुनरी मनोरथ एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति अध्यक्ष अनंत समदानी, सचिव लीला आगाल और संरक्षक आशा पोखरना के सानिध्य में आवश्यक बैठक आयोजित की गई।समिति उपाध्यक्ष गोपाल भूतड़ा एवं अनुराग द्विवेदी ने बताया कि आयोजन के दौरान गंभीरी नदी तट भक्ति और आस्था का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में छप्पन भोग, महाआरती, संतों का सम्मान और भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
आयोजन की तैयारियों पर चर्चा
बैठक में आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। शहर के प्रमुख 50 से 60 मंदिरों पर कार्यक्रम के बैनर लगाने, नदी और घाट की साफ-सफाई, घाट को गोबर से लीपने तथा छप्पन भोग के लिए पंडाल तैयार करने की योजना बनाई गई। अतिथियों और संतों के लिए मंच, कोटा से आने वाले महाआरती के पंडितों के लिए नदी किनारे अग्रिम स्थान पर छोटे तख्त और महिलाओं के लिए अलग-अलग आरती की व्यवस्था की जाएगी।
- 3,000 आटे के दीपक और भक्तों के लिए नुगती-पकौड़ी का प्रसाद
- कार्यकर्ताओं के लिए बैज और ड्रेस कोड
- मंदसौरी ढोल और नदी तट पर आकर्षक रोशनी
- 10 बड़े और 50 छोटे भगवा ध्वज
- नावों की रोशनी और फूलमालाओं से सजावट
- युवाओं के लिए आध्यात्मिक सेल्फी पॉइंट और पेयजल व्यवस्था
समिति अध्यक्ष अनंत समदानी और सचिव लीला आगाल ने कार्यकारिणी की कोर कमेटी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। समदानी ने शहरवासियों और धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में समिति अध्यक्ष अनंत समदानी, सचिव लीला आगाल, संरक्षक आशा पोखरना, उपाध्यक्ष गोपाल भूतड़ा एवं अनुराग द्विवेदी सहित सुनील मेनारिया, राशि मूंदड़ा, जया तोषनीवाल, रीना जागेटिया, ज्योति तिवारी, राधा काबरा, भावना आगाल, रेखा समदानी, प्रियंका आगाल, यश टेलर और पिंटू तोषनीवाल सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए हिमांशु जाजू, विकास गंगवाल, सुन्नी सुखवाल, तनिष्क मूंदड़ा, बलजीत सिंह सोनी, अनुराग बांगड़, महेंद्र सिंह राजावत, अभिमन्यु माहेश्वरी, आयुष माहेश्वरी, हर्षवर्धन सिंह चौहान, अर्पित छिपा, बादल शर्मा, हिमांशु बनवार और विभोर पुंगलिया को प्रभारी बनाया गया।