सूरौठ। स्मार्ट हलचल/गांव खेड़ी हैवत से गोवर्धन पदयात्रा गुरुवार को सुबह गाजे बाजे एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सीताराम जी मंदिर से रवाना हुई।16 वीं पदयात्रा में 201 श्रद्धालु शामिल हुए। गोवर्धन भक्त मंडल के सदस्य विजय सिंह जाट एवं भगत सिंह ने बताया की पद यात्रा रवाना होने से पहले विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर उपस्थित राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य देशराज बेनीवाल, विजय सिंह अध्यापक, सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ, भीम सिंह, भगत सिंह, अमृतलाल, योगेश कुमार, नरेश शर्मा आदि ने पदयात्रा को विधिवत रूप से रवाना किया। सभी पदयात्री धार्मिक धुन पर नाचते हुए आगे बढे। पदयात्रा का रास्ते में कई स्थानों पर अभिनंदन किया गया।