Homeराजस्थानअलवरविश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Tree Plantation on World Environment Day

माधोगढ/मालाखेड़ा/अलवर/स्मार्ट हलचल/नेहरू युवा केन्द्र अलवर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर हरिओम गुर्जर ने बताया कि ग्राम पंचायत माधोगढ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के मकसद से विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण हमारे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मानव और पर्यावरण के बीच गहरे संबंध को समझाना जरूरी है। तभी लोग इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। पीएलवी चंद्रपाल गुर्जर ने बताया कि ये दिन इसलिए मनाया जाता है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को प्रकृति से जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरूक किया जा सके। साथ ही प्रकृति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाया जा सके। हरिओम गुर्जर ने बताया हर साल विश्व पर्यावरण दिवस को एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल की थीम है- ‘भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता’। साल 2023 में इस दिन को ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ थीम के साथ मनाया गया था। प्रकृति हमें जीवन जीने के लिए सभी जरूरी चीजें उपलब्ध कराती है। ऐसे में इसका दोहन हमारे जनजीवन को प्रभावित कर सकता है। प्रकृति को प्रदूषण और दूसरे खतरों से बचाने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। सभी को वृक्षारोपण करने के लिए जागरूक किया गया इस मौके पर कमल बागड़ी,छवि योगी,कैलाश,जगराम,मास्टर,प्रकाश,हंसराज गुर्जर,प्रेम,सुनिल, हरिराम छावड़ी, जय यादव, करण दत्ता आदि मौजूद रहे

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES