भीलवाड़ा.25 मई ! स्मार्ट हलचल।केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्रालय की ओर से जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक ‘जनजाति गरिमा उत्सव’ के अंतर्गत चयनित 7 ब्लॉक के 141 राजस्व ग्रामों में विशेष शिविर आयोजित किए गए ।
जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के अनुसार इन शिविरों में जनजातीय समुदाय के उत्थान और सरकारी योजनाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना मुख्य उद्देश्य रहा।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रभान सिंह भाटी ने बताया कि धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत चिन्हित गांवों में ‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ थीम पर आयोजित सैचुरेशन कैंप में पात्र लोगों को स्वास्थ्य शिविर आयोजन, जनसुनवाई, जनजागरण, जनसंवाद व जनसहभागिता और सेवाओं का संतृप्तिकरण सहित विविध गतिविधियों के माध्यम से लाभ पहुंचाया गया !!
*यूँ किया लोगों को लाभान्वित*
जिले में आयोजित 320 शिविरों में कुल 88775 लोगों की प्रतिभागिता रही जिनमें से 240 आधार कार्ड, 478 आयुष्मान कार्ड वितरण, 30 टीबी मरीज चिन्हीकरण, 278 जाति प्रमाणपत्र, 138 किसान क्रेडिट कार्ड, 269 सामाजिक सहायता पेंशन जारी, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना में 146 चयनित, पीएम जन धन योजना में 93, पीएम जीवन ज्योति योजना में 98, पीएम किसान सम्मान निधि में 148, पीएम मातृ वंदन योजना में 93, पीएम सुरक्षा बीमा योजना में 179, उज्ज्वला योजना में 148 कनैक्शन, विश्वकर्मा योजना में 58, नए राशन कार्ड 406, स्किल सेल जांच48, पोषण अभियान में 272, सुरक्षा समृद्धि योजना में 48, स्टैंड अप इंडिया स्कीम में 72, वन धन योजना में 88, पीवीजीटी कार्ड वितरण 1223 कर लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया !
अभियान के नोडल प्रभारी अधिशाषी अभियंता रामलाल भील ने जानकारी देते हुए कहा शिविरों में आदि सेवा केन्द्रों के माध्यम से जनजाति वर्ग को केंद्र वो राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का सतत लाभ दिया जाएगा जिसमें ग्राम उत्कर्ष कार्ययोजना निर्धारण, स्वास्थ्य शिविर आयोजन, जनसुनवाई, जनजागरण, जनसंवाद व जनसहभागिता और सेवाओं का संतृप्तिकरण सहित विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा !!
