लाखेरी -स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फौलाई में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को लेकर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय से शुरू हुई रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए।रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक किया। तिरंगे के साथ निकली रैली से पूरे गांव में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
रैली में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, व्याख्याता टीकमचंद जैन, वरिष्ठ अध्यापक विद्या शंकर गौतम, मांगी लाल वर्मा नीतू मीणा राम कन्या मीणा शारीरिक शिक्षक सुरेश मीणा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देशभक्ति और आपसी एकता का संदेश देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
