रामदेवरा की 600 कि.मी. पैदल यात्रा कर, गांव लौटने पर ग्रामीणों ने यात्रियों का माला पहनाकर किया स्वागत

दुर्गेश रेगर

*पीपलूंद। पीपलूंद। स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के पीपलूंद कस्बे से* राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित सुप्रसिध्द लोक देवता बाबा रामदेव जी महाराज की पैदल यात्रा के लिए 17 यात्रियों का एक दल 29 अगस्त शनिवार को सुबह 8 बजे प्रारंभ हुआ। इस पैदल यात्रा में फोरु लखारा, नोरतमल बलाई, कालू लोहार, राजू रेगर, प्रहलाद बलाई, राधेश्याम रेगर, दीपक खारोल, मुकेश कुम्हार, खाना माली, रवि बलाई, विकास बलाई, पार्वती लोहार, लीला बलाई, राधिका बलाई, भोन्या बलाई, बीना, हीरा बाई, इन सभी यात्रियों ने लगभग 600 किलोमीटर की दूरी तय कर बाबा रामदेव जी के दर्शन कर अपनी यात्रा सकुशल पूरी करके 13 दिन बाद वापस गुरुवार को सुबह 10 बजे अपने गांव पीपलूंद कस्बे में स्थित बाबा रामदेव जी के मंदिर पर पहुंचे। जहां पर पूर्व उपसरपंच सावन टांक, व ग्रामीणों ने जयकारों के साथ माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। *इस दौरान लखन सिंह, लाडू सिंह, रामदेव पुरी, लक्ष्मण खटीक, छीतर रेगर, गुड्डू मीणा, सहित इत्यादि ग्रामीण मौजूद रहे।*