जिला स्पेशल टीम, साकेत नगर व बर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो कारें जब्त
अनिल कुमार खींची
ब्यावर। स्मार्ट हलचल ।मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 101.258 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट डिजायर व हुंडई वेन्यू कार भी जब्त की हैं। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया व वृत्ताधिकारी रायपुर बंशीलाल पाण्डर के सुपरविजन में की गई।जिला स्पेशल टीम प्रभारी राजदीपेन्द्र सिंह, साकेत नगर थानाधिकारी सुरजीत ठोलिया तथा बर थानाधिकारी मंजू मूलेवा के नेतृत्व में टीम ने 2 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर सेंदरिया पुलिया के पास नाकाबंदी की। सूचना थी कि विजयनगर की ओर से सफेद स्विफ्ट डिजायर में भारी मात्रा में डोडा पोस्त ले जाया जा रहा है और आगे नीली हुंडई वेन्यू कार एस्कॉर्ट कर रही है। पुलिस को देखकर स्विफ्ट डिजायर चालक कार को वापस मोड़कर अतीतमंड होते हुए जोधपुर की तरफ भागने लगा। इस पर बर थाना पुलिस को सूचना दी गई। बर पुलिस ने होटल गढ़धीरवर के सामने नाकाबंदी कर स्विफ्ट डिजायर को रोककर तलाशी ली, जिसमें 101.258 किलो डोडा पोस्त मिला।
पुलिस ने शंकर जाखड़ (42) निवासी भुडाना, थाना पीपाड़ सिटी तथा कुलदीप (26) निवासी जाखड़ों की ढाणी, थाना खेड़ापा को गिरफ्तार किया। मामले की जांच थानाधिकारी सेदड़िया धोलाराम निपु कर रहे हैं।
कार्रवाई में रामजस सउनि, जितेन्द्र सिंह सउनि, प्रहलाद नारायण सउनि, भवानी सिंह हैडकांस्टेबल 39, सुरेन्द्र कांस्टेबल 484, ललित कुमार हैडकांस्टेबल 21, धर्मेन्द्र हैडकांस्टेबल 80, पन्नालाल कांस्टेबल 2849, किसनाराम चालक हैडकांस्टेबल 1117, महिपाल कांस्टेबल 543, भाकर राम कांस्टेबल 1212, गणेश कांस्टेबल 1603, गिरधारी कांस्टेबल 601, हरिराम कांस्टेबल 1781, कालूराम कांस्टेबल 1619, नन्दलाल कांस्टेबल 47 एवं रतनलाल कांस्टेबल 877 सहित जिला स्पेशल टीम, साकेत नगर व बर थाना पुलिस के जवान शामिल रहे।